Skip to main content

सफलता के 5 रहस्य

  • नमस्कार दोस्तों,
इस दुनिया का हर इंसान सफल बनना चाहता है हर कोई चाहता है की मैं भी एक सफल इंसान होता है जिसे सारी दुनिया याद करे जिसे सब पसंद करे। सब चाहते है की मुझे हर काम में सफलता मिले। मैं भी एक सफल व्यक्ति बनना चाहता हूँ बहुत से लोग सफलता पाने के लिए रात दिन मेहनत करते है और सफल (success) भी हो जाते है पर उन्ही में से कुछ लोग सफल नहीं बन पाते। हालाँकि वो वही काम करते है जिस काम में कुछ लोग उनके साथ सफल (success) हुए थे। यहाँ मैं सफल लोगों के  5 ऐसे रहस्य बता रहा हूँ जिनसे वो सफल बनें|


लक्ष्य (Goal)

दुनिया में आज तक जितने भी सफल व्यक्ति हुए हैं उन सभी के पास अपना एक लक्ष्य था| वे लोग जानते हैं की उन्हें अपनी जिन्दगी से क्या चाहिए? और क्यों चाहते हैं ? वे सभी लोग लक्ष्य के महत्त्व को समझते हैं| एक उदाहरण से समझते हैं- अगर सोचो अचानक आपका दोस्त आपको मोबाइल करता हैं की चलो बैग पैक कर लो हम लोग कही घुमने जा रहे हैं | तो आप अपने दोस्त से क्या कहोंगे? यही ना की कहाँ जाना हैं ? क्यों जाना हैं? आपके मन में कई सारे प्रश्न आएंगे – की अगर जाना हैं तो कौन कौन से सामान पैक करे? देश में कही जाना हैं ? या विदेश में ? कौन से कपडे रखे? जहाँ घुमने जा रहे हैं वहां का मौसम कैसा होगा? ठंडा या गरम? कई सारे प्रश्न आपके दिमाग में एक साथ चलने लगेंगे | पर यदि वही दोस्त आपको 1 सप्ताह पहले से बता देता हैं की हम लोग लंदन जा रहे हैं घुमने तो क्या हमारे दिमाग में इतने प्रश्न आते? नहीं आते| और हम अपने घुमने जाने की तैयारी भी काफी अच्छे से कर सकते थे | इस उदाहरण से हम समझ सकते हैं की सिर्फ घुमने जाने के लिए यदि हमें घुमने जाने की जगह का नाम, पता नहीं मालूम हैं तो उसकी तैयारी करने में इतनी मुश्किल हो रही हैं तो जिन्दगी में अगर हम सफल होना चाहते हैं और हमें मालूम ही नहीं हैं की आखिर हम जाना कहाँ चाहते हैं? क्या बनना चाहते है तो क्या हम सफल हो सकते हैं? कभी नहीं अगर जब तक हमें यह नही पता होगा की हम क्या करना चाहते हैं तब तक हम सफल नही हो सकते हैं| पृथ्वी पर जितनी भी सफल व्यक्ति मिलेंगे उन सभी के पास एक लक्ष्य जरुर होता हैं लेकिन इस बात में भी उतनी ही सच्चाई है कि जो असफल हुए हैं उनके पास कोई लक्ष्य नहीं था| इसलिए सफलता पाने के लिए लक्ष्य का होने बहुत ही जरुरी हैं |


किताबे पढना और सीखते रहना (Book Reading)
सभी सफल लोगो का दूसरा रहस्य हैं की वे लोग रोजाना किताब पढ़ते हैं और हर पल कुछ नया सिखाते रहते हैं | सभी सफल व्यक्ति जानते हैं की उनके पास इकलौती असली संपत्ति है वह हैं उनका “दिमाग”| जो उनका सबसे शक्तिशाली यंत्र हैं | अगर आप सफल होना चाहते हैं तो आपको अनुभव हासिल करने पड़ेंगे और अनुभव अक्सर गलतियों से मिलता है| और जिन्दगी इतनी भी बड़ी नहीं हैं की आप खुद गलतियां करे और सीखे | तो सबसे अच्छा तरीका यही हैं की आप दुसरो की गलतियों से सबक ले और ये सबक आपको उन महान लीडर, बिजनेसमैन की किताबो में मिलेगा जो उन्होंने खुद लिखी हैं | इसलिए जितने भी लोग सफल हुए हैं वे सभी किताबे पढ़ते हैं और अगर आप भी सफल होना चाहते हैं तो रोजाना एक प्रेरणादायक किताब के कुछ पन्ने जरुर पढ़े|


विशेषज्ञता (Expert/ Specialist) 
जितने भी लोग सफल हुए हैं वे सभी अपने अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ होते हैं | जैसे: बिल गेट(कंप्यूटर) , सचिन तेंदुलकर (क्रिकेट), लता मंगेशकर( गायिका) आदि| ये सभी अपने अपने कार्य क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं| अगर आप भी अपने जॉब में या बिज़नेस में विशेषज्ञता हासिल कर लेते हैं तो फिर वो काम, काम नही रह जाता आपके लिए एक खेल बन जाता हैं और आप उसका पूरा माजा लेते हुए उसे कर पाते हैं|


समुदाय में काम करना (Networking)
एक कहावत हैं: “अगर आपको कही जल्दी पहुंचना हैं तो अकेल यात्रा करो और अगर आपको दूर जाना है तो समूह के साथ यात्रा करो|” इन्सान एक सामाजिक प्राणी हैं| कोई भी इन्सान अकेले किसी लम्बी यात्रा पर नही जा सकता| इस तरह अगर आपको ज्यादा सफल होना है तो आपको दुसरे लोगो की सहायता की जरुरत पड़ेगी ही| जितने भी सफल लोग हुए हैं वे सभी समुदाय (Network) की शक्ति को जानते हैं | और अगर आप भी सफल होना चाहते हैं तो आप भी अपनी एक टीम बनाए जो आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचाए|


स्वास्थ्य (Health)
दुनिया के कोई भी ऐशो आराम आपके लिए कोई मायने नहीं रखते अगर आपका शरीर स्वस्थ  नही हो तो| कहते हैं की “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता हैं|” जितने भी सफल लोग होते है वे सभी स्वस्थ शरीर के फायदे जानते हैं इसलिए सभी सफल लोग अपने दिनचर्या में कसरत(Excercise) एवं योग (Meditation) को शामिल करते हैं| कसरत करने तथा योग करने से शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रहते हैं| तो अगर आप भी सफल होना चाहते हैं तो आप भी अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए कसरत (Excersise) एवं योग (Meditation) जरुर करे|
                                                                                                                                    धन्यवाद | ----------------------------------------------------------------------------------------------

अगर आपको मेरा ब्लॉग पसंद आता हैं तो comments करके जरुर बताये| और ज्यादा से ज्यादा share करे ताकि दुसरो को भी फायदा हो |

Comments

  1. बहुत-बहुत धन्यवाद महत्वपूर्ण जानकारी को इतनी आसानी से बताने के लिए..

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

थॉमस एडिसन ने बल्ब का आविष्कार नही किया ?

नमस्कार दोस्तों आज मैं फिर आपके सामने अपने ब्लॉग के माध्यम से एक विचारणीय विषय लाया हूं l थॉमस एडिसन ने बिजली के बल्ब का आविष्कार नहीं किया हालांकि उन्होंने इसे आदर्श जरूर बनाया। जी हां सच्चाई यही है थॉमस एडिसन ने सबसे पहले बल्ब का आविष्कार नही किया लेकिन आज तक हमे स्कूल में यही बात बताई गई कि बल्ब का आविष्कार थॉमस एडिसन ने किया | लेकिन कभी हमे ये नही बताया कि एडिसन एक आविष्कारक ( inventor) होने के साथ ही करोड़ पति बिज़नेस मैन भी थे। उनके बिजली के बल्ब बनाने से पहले कई बिजली के बल्ब बनाए जा चुके थे परंतु समस्या यह थी कि वे बल्ब प्रैक्टिकल नहीं थे। दूसरों के बल्ब ज्यादा समय तक जल नहीं पाते थे इसके अलावा दूसरे आविष्कार करने वाले यह भी नहीं समझ पाते थे की बिजली के बल्ब से किस तरह व्यवसायिक लाभ हो सकता है दूसरे शब्दों में दूसरे आविष्कार करने वाले यह नहीं जानते थे कि अपने आविष्कार से किस तरह पैसा कमाया जाए और थॉमस एडिसन यह जानते थे तो उन्होंने बिजली के पहले उपयोगी बल्ब का आविष्कार किया और वे यहां भी जानते थे कि इस बल्ब को बिजनेस में कैसे बदला जाए ? थॉमस एडिसन आविष्कारक होने के अलावा ए

धन दौलत का विषय स्कूल में नहीं पढाया जाता |

नमस्कार दोस्तों, आज मैं फिर आपके लिए एक विचारणीय विषय लाया हूँ- “ धन - दौलत का विषय स्कूल में नहीं पढाया जाता, बल्कि घर पर पढाया जाता हैं |” पैसा एक ऐसा विषय है जिस पर इन्सान का पूरा जीवन टिका होता हैं जिन्दगी भर उसे पैसो के लिए काम करना पड़ता हैं पर फिर भी पैसे के महत्वपूर्ण विषय को हम सिर्फ घर से   ही सीखते हैं|   अक्सर हम देखते हैं की गरीब या मध्यम वर्ग अपने बच्चो के साथ पैसो की बाते करने से बचते हैं. कभी अपने बच्चो के साथ पैसो की बात नहीं करते अगर बच्चे कुछ पैसे मांगते हैं तो वे उसे डट देते हैं और कहते हैं की क्या पैसे पेड़ पर उगते हैं जो तुम दिन भर मुझसे मांगते रहते हो, या फिर बच्चे बड़े होते हैं और अगर पैसे मांगते हैं तो कहते हैं की पैसा बड़ी मुश्किल से कमाया जाता हैं जब तुम्हे कमाना पड़ेगा तो पता चलेगा और भी कई सारी बाते हैं जो अक्सर माता पिता कहते हैं| आज का मेरा ये ब्लॉग इसी बात पर है की आखिर अमीर लोग अपने बच्चो को पैसो के बारे में ऐसा क्या सिखाते है? जो गरीब और मध्य वर्ग नहीं सिखाते| शायद इसलिए अमीर और अमीर होते जाते हैं, जबकि गरीब और ज्यादा गर