Skip to main content

क्यो अमीरों के पास  4 घंटो का अतिरिक्त समय होता हैं ?

नमस्कार दोस्तों ,

आज मैं फिर आपके सामने एक विचारनी विषय लाया हूँ |

जी हाँ अमीरों के पास 24 घंटे के अलावा 4 घंटो का अतिरिक्त समय होता हैं |

 


 

हाँ दोस्तों अमीरों और कामयाब लोगो का, कामयाब और अमीर होने का यही सबसे बडा रहस्य हैं कि उनके पास गरीब और माध्यम वर्गी से ज्यादा समय होता हैं |और यही अंतर हैं जिसकी वजह से अमीर और ज्यादा अमीर होते जाते हैं और गरीब और असफल व्यक्ति और ज्यादा गरीब होते जाते हैं |

अब आप सोंच रहे होंगे की अब मैं ये क्या लिख रहा हूँ क्योंकि पिछले ब्लॉग में मैंने लिखा था कि प्रकृति ने सभी को 24 घंटे का समय दिया हैं और अब में इस पोस्ट में कह रहा हूं कि अमीरों के पास तो अतिरिक्त 4 घंटे और होते हैं जो उन्हें कामयाब और अमीर बनाते हैं |

लेकिन जी हां दोस्तों यही सच हैं दुनिया में जितने भी अमीर और कामयाब व्यक्ति हुए है उन सभी को प्रकृति ने अतिरिक्त 4 घंटे दिये हैं !

अब आपके मन में ये प्रश्न आता हैं कि आखिर ऐसा कैसे की अमीरो और कामयाब व्यक्तिओ को प्रकृति ने ज्यादा समय दिया हो ? और दूसरी और एक आम इंसान को सिर्फ 24 घन्टे।

जबकि एक दिन में सिर्फ 24 घंटे ही तो होते हैं तो कायमाब या अमीरों के पास ये 4 घंटे अतिरिक्ति कैसे ? और क्यों?

सचाई तो ये हैं की हम सभी के पास ये अतिरिक्त 4 घंटे होते होते हैं फिर हम चाहे सफल हो या असफल , या फिर गरीब हो या फिर अमीर सभी के पास ये 4 घंटे का अतिरिक्त समय होता ही हैं सिर्फ जरुरत हैं तो उसे उसके उपयोग करने की | ये 4 घंटे का अतिरिक्त समय होता हैं सुबह 4 बजे से सुबह 8 बजे तक | लेकिन हम उस समय को सिर्फ सोते हुए बिता देते हैं | जी हां! परन्तु यही सचाई हैं|

सभी कामयाब और अमीर लोगो में एक कामन आदत होती है और वो हैं “सुबह जल्दी उठाना |” जिसे वो लोग “चमत्कारी सुबह” का नाम देते हैं |

 


दुनिया में जितने भी कामयाब इन्सान हुए हैं उन सभी में जो आदत कामन होती हैं वो हैं एकान्त में अपने लिए काम करने की | सभी कामयाब लोग अपने आप की प्रगति के लिए किताबे पढ़ते हैं , योग करते हैं , व्यायाम करते हैं| कुछ नया सीखते हैं | और ये सभी काम को करने के लिये सुबह से अच्छा और कौन सा समय हो सकता हैं| हम भी सुबह बिना किसी व्यवधान के ‘खुद के विकास’ के लिये कार्य कर सकते हैं ।

“जनरल मोटर के संस्थापक हेनरी फोर्द ने कहा था कि आप सप्ताह में 40 घंटे जो काम करते है वो तो आप अपनी जीविका चलने के लिए करते हैं | परन्तु 40 घंटे के बाद जो भी 2 से 4 घंटे आप काम आप करते हो वो आपके सपने पुरे करने के लिए होता हैं| “

इसलिए सफल और अमीर लोग अपने सपने पुरे करने के लिए या तो रात को 2 से 4 घंटे अतिरिक्त काम करते हैं या फिर सुबह उठ कर| जबकि एक और औसत व्यक्ति अपने समय को सोते हुए बिता देता हैं |

चुनाव आपका है कि आप सुबह जल्दी उठकर कसरत करके स्वस्थ जीवन चुनते हैं या फिर देर तक सोकर अस्वस्थ जीवन , या फिर सुबह उठ कर कोई किताब पढते हैं और अपना विकास करते हैं या दुनिया से पिछड़ते जाते हैं | इंग्लिश में एक कहावत हैं “IF YOU ARE NOT UPGRADING, YOU ARE DOWNGRADING इस कहावत का हिंदी अर्थ हैं कि “अगर आप सीख नहीं रहे, तो आप बिछड़ते जा रहे हैं |“ ये चुनाव सिर्फ और सिर्फ आपका हैं | क्योंकि जो आप आज वर्तमान में करते हैं वो आपका भविष्य बन जाता हैं | 

 


आने वाले कल को अपने अनुसार बनाने के लिए, आज वर्तमान में आपको ऐसी आदते विकसित करनी होगी जो आपको भविष्य में सफलता और तरक्की दे |

और अगर हम सफल बनना चाहते हैं तो हमें अपने आप का विकास करना होगा और रोज सुबह कम से कम 1 से 4 घंटे अपने खुद के विकास के लिए काम करना होगा। क्योंकि सभी सफल लोग सुबह या फिर रात को 2 से 4 घंटे अपने आप के विकास के लिये काम करते ही हैं । दोस्तो तो फिर इस नये साल में क्यो ना हम सभी अपने अतिरिक्त 4 घन्टे के समय का उपयोग सोने कि बजाये अपने खुद के विकास के लिये करे।

धन्यवाद।

और नये वर्ष की बहुत बहुत शुभ शुभकामनाये।

 

 ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | और अगर पोस्ट पसंद आती हैं तो comment में जरुर बताये।


Comments

Popular posts from this blog

सफलता के 5 रहस्य

नमस्कार दोस्तों, इस दुनिया का हर इंसान सफल बनना चाहता है हर कोई चाहता है की मैं भी एक सफल इंसान होता है जिसे सारी दुनिया याद करे जिसे सब पसंद करे। सब चाहते है की मुझे हर काम में सफलता मिले। मैं भी एक सफल व्यक्ति बनना चाहता हूँ बहुत से लोग सफलता पाने के लिए रात दिन मेहनत करते है और सफल (success) भी हो जाते है पर उन्ही में से कुछ लोग सफल नहीं बन पाते। हालाँकि वो वही काम करते है जिस काम में कुछ लोग उनके साथ सफल (success) हुए थे। यहाँ मैं सफल लोगों के  5 ऐसे रहस्य बता रहा हूँ जिनसे वो सफल बनें| लक्ष्य (Goal) दुनिया में आज तक जितने भी सफल व्यक्ति हुए हैं उन सभी के पास अपना एक लक्ष्य था| वे लोग जानते हैं की उन्हें अपनी जिन्दगी से क्या चाहिए? और क्यों चाहते हैं ? वे सभी लोग लक्ष्य के महत्त्व को समझते हैं| एक उदाहरण से समझते हैं- अगर सोचो अचानक आपका दोस्त आपको मोबाइल करता हैं की चलो बैग पैक कर लो हम लोग कही घुमने जा रहे हैं | तो आप अपने दोस्त से क्या कहोंगे? यही ना की कहाँ जाना हैं ? क्यों जाना हैं? आपके मन में कई सारे प्रश्न आएंगे – की अगर जाना हैं तो कौन कौन से सामान पैक करे? देश में कह...

धन प्रबंधन की आदते।

नमस्कार दोस्तों, आज फिर मैं अपने ब्लॉग के माध्यम से एक विषय आपके सामने लाया हूँ जिसका जवाब हम अक्सर खोजते हैं कि क्या दौलतमंद लोग गरीबो से ज्यादा समझदार होते हैं ? पर सच्चाई यह है कि “दौलतमंद लोग गरीबो से ज्यादा समझदार नही होते|” जी हाँ यही सच्चाई हैं ! दौलतमंद लोगो को जो बाते अलग करती हैं वो तो हैं बस उनकी धन सम्बन्धी आदते हैं जो गरीबो की आदतों से अलग और ज्यादा मददगार होती हैं| अमीर लोग की एक आदत होती है वो है धन का प्रबंधन| धन का प्रबंधन सबसे लोकप्रिय विषय भले न हो , लेकिन असल मुद्दा यही हैं : वित्तीय सफलता और वित्तीय असफलता के बीच का सबसे बड़ा फर्क यह हैं की आप अपने पैसे का प्रबंधन किस तरह करते हैं| सरल सी बात हैं : पैसे का मालिक बनने के लिए आपको उसका प्रबन्धन करना ही होगा | गरीब लोग या तो अपने पैसे का बुरा प्रबंधन करते हैं या फिर पैसे के विषय से बिलकुल ही कतराते हैं |बहुत से लोग अपने पैसे का प्रबंधन करना पसंद नहीं करते क्योंकि वे कहते हैं की उनके पास प्रबंधन करने के लिए पर्याप्त पैसे ही नहीं हैं| जो लोग इस तरह का तर्क देते हैं की “उनके पास प्रबंधन के लिए पर्याप्त पैसे ही नही...

थॉमस एडिसन ने बल्ब का आविष्कार नही किया ?

नमस्कार दोस्तों आज मैं फिर आपके सामने अपने ब्लॉग के माध्यम से एक विचारणीय विषय लाया हूं l थॉमस एडिसन ने बिजली के बल्ब का आविष्कार नहीं किया हालांकि उन्होंने इसे आदर्श जरूर बनाया। जी हां सच्चाई यही है थॉमस एडिसन ने सबसे पहले बल्ब का आविष्कार नही किया लेकिन आज तक हमे स्कूल में यही बात बताई गई कि बल्ब का आविष्कार थॉमस एडिसन ने किया | लेकिन कभी हमे ये नही बताया कि एडिसन एक आविष्कारक ( inventor) होने के साथ ही करोड़ पति बिज़नेस मैन भी थे। उनके बिजली के बल्ब बनाने से पहले कई बिजली के बल्ब बनाए जा चुके थे परंतु समस्या यह थी कि वे बल्ब प्रैक्टिकल नहीं थे। दूसरों के बल्ब ज्यादा समय तक जल नहीं पाते थे इसके अलावा दूसरे आविष्कार करने वाले यह भी नहीं समझ पाते थे की बिजली के बल्ब से किस तरह व्यवसायिक लाभ हो सकता है दूसरे शब्दों में दूसरे आविष्कार करने वाले यह नहीं जानते थे कि अपने आविष्कार से किस तरह पैसा कमाया जाए और थॉमस एडिसन यह जानते थे तो उन्होंने बिजली के पहले उपयोगी बल्ब का आविष्कार किया और वे यहां भी जानते थे कि इस बल्ब को बिजनेस में कैसे बदला जाए ? थॉमस एडिसन आविष्कारक होने के अलावा ए...