Skip to main content

समस्या का आकार


नमस्कार दोस्तों

आज मैं आपको जिन्दगी का एक बहुत ही महत्वपूर्ण सबक बता रहा हूँ|

हर इन्सान की जिन्दगी में कुछ ना कुछ समस्या तो रहती ही हैं चाहे वो एक विधार्थी हो या फिर नौकरी करता हो | पर कुछ लोग समस्या से डर जाते हैं या हर मान लेते हैं , “तो कुछ लोग समस्या का डट कर सामना करते हैं|”


आज मैं आपको समस्या से सामना करने वालो के बारे में ही बताने जा रहा हूँ की कैसे कुछ लोग बुरे वक्त में भी हर नहीं मानते और समस्या का सामना करके उससे जीत जाते हैं|
समस्या बड़ी या छोटी नही होती है| व्यक्ति का आकर बड़ा और छोटा होता है|
 
जिसे हम एक उदाहारण से समझते है- यदि कोई व्यक्ति है उसे दस हजार रुपए महीना तनख्वाह मिलती है और वो किसी कपड़ो के शोरूम में जाकर दस हजार के सिर्फ कपड़े खरीद ही लेता है तो क्या होगा उसके लिए वो दस खर्च करना ज्यादा है कि कम ? मतलब की उसके लिए पूरे महीने की तनख्वाह खर्च कर देना बड़ी समस्या को जन्म देना है क्योंकि उसने अपने पूरे महीने के तनख्वाह सिर्फ कपड़ो पर ही खर्च कर दी|

उसके लिए ये बड़ी समस्या हो गई पर यदि कोई व्यक्ति है जो पचास हजार रुपए महीना कमाता है और उसके पास बैंक एकाउंट में भी 5-6 लाख रुपए है और वो दस हजार रुपए के कपड़े खरीद लेता है तो क्या उसके लिए ये बड़ी समस्या है| नही ! उसके लिए दस हजार  के कपड़े खरीदना कोई बड़ी समस्या नही होगी| मतलब साफ है कि दोनो ही व्यक्तियों ने दस हजार रुपए के खरीदे कपड़े है पर एक व्यक्ति के लिए वो दस हजार बहुत ज्यादा है और वही दूसरे व्यक्ति के लिए कम है|



सारांश:- जिंदगी में समस्या बड़ी या छोटी नही होती है| बड़ा और छोटा तो व्यक्ति होता है”| तो जब भी कभी आपके सामने कोई बड़ी समस्या आये तो सिर्फ एक बात याद रखना की छोटा मैं हूँ ना की समस्या बड़ी है और हमेशा अपने आपको बड़ा बनाने के लिए प्रयास करे ताकि अगली बार कोई समस्या आपको बड़ी ना लगे |”






Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

सफलता के 5 रहस्य

नमस्कार दोस्तों, इस दुनिया का हर इंसान सफल बनना चाहता है हर कोई चाहता है की मैं भी एक सफल इंसान होता है जिसे सारी दुनिया याद करे जिसे सब पसंद करे। सब चाहते है की मुझे हर काम में सफलता मिले। मैं भी एक सफल व्यक्ति बनना चाहता हूँ बहुत से लोग सफलता पाने के लिए रात दिन मेहनत करते है और सफल (success) भी हो जाते है पर उन्ही में से कुछ लोग सफल नहीं बन पाते। हालाँकि वो वही काम करते है जिस काम में कुछ लोग उनके साथ सफल (success) हुए थे। यहाँ मैं सफल लोगों के  5 ऐसे रहस्य बता रहा हूँ जिनसे वो सफल बनें| लक्ष्य (Goal) दुनिया में आज तक जितने भी सफल व्यक्ति हुए हैं उन सभी के पास अपना एक लक्ष्य था| वे लोग जानते हैं की उन्हें अपनी जिन्दगी से क्या चाहिए? और क्यों चाहते हैं ? वे सभी लोग लक्ष्य के महत्त्व को समझते हैं| एक उदाहरण से समझते हैं- अगर सोचो अचानक आपका दोस्त आपको मोबाइल करता हैं की चलो बैग पैक कर लो हम लोग कही घुमने जा रहे हैं | तो आप अपने दोस्त से क्या कहोंगे? यही ना की कहाँ जाना हैं ? क्यों जाना हैं? आपके मन में कई सारे प्रश्न आएंगे – की अगर जाना हैं तो कौन कौन से सामान पैक करे? देश में कह...

धन प्रबंधन की आदते।

नमस्कार दोस्तों, आज फिर मैं अपने ब्लॉग के माध्यम से एक विषय आपके सामने लाया हूँ जिसका जवाब हम अक्सर खोजते हैं कि क्या दौलतमंद लोग गरीबो से ज्यादा समझदार होते हैं ? पर सच्चाई यह है कि “दौलतमंद लोग गरीबो से ज्यादा समझदार नही होते|” जी हाँ यही सच्चाई हैं ! दौलतमंद लोगो को जो बाते अलग करती हैं वो तो हैं बस उनकी धन सम्बन्धी आदते हैं जो गरीबो की आदतों से अलग और ज्यादा मददगार होती हैं| अमीर लोग की एक आदत होती है वो है धन का प्रबंधन| धन का प्रबंधन सबसे लोकप्रिय विषय भले न हो , लेकिन असल मुद्दा यही हैं : वित्तीय सफलता और वित्तीय असफलता के बीच का सबसे बड़ा फर्क यह हैं की आप अपने पैसे का प्रबंधन किस तरह करते हैं| सरल सी बात हैं : पैसे का मालिक बनने के लिए आपको उसका प्रबन्धन करना ही होगा | गरीब लोग या तो अपने पैसे का बुरा प्रबंधन करते हैं या फिर पैसे के विषय से बिलकुल ही कतराते हैं |बहुत से लोग अपने पैसे का प्रबंधन करना पसंद नहीं करते क्योंकि वे कहते हैं की उनके पास प्रबंधन करने के लिए पर्याप्त पैसे ही नहीं हैं| जो लोग इस तरह का तर्क देते हैं की “उनके पास प्रबंधन के लिए पर्याप्त पैसे ही नही...

थॉमस एडिसन ने बल्ब का आविष्कार नही किया ?

नमस्कार दोस्तों आज मैं फिर आपके सामने अपने ब्लॉग के माध्यम से एक विचारणीय विषय लाया हूं l थॉमस एडिसन ने बिजली के बल्ब का आविष्कार नहीं किया हालांकि उन्होंने इसे आदर्श जरूर बनाया। जी हां सच्चाई यही है थॉमस एडिसन ने सबसे पहले बल्ब का आविष्कार नही किया लेकिन आज तक हमे स्कूल में यही बात बताई गई कि बल्ब का आविष्कार थॉमस एडिसन ने किया | लेकिन कभी हमे ये नही बताया कि एडिसन एक आविष्कारक ( inventor) होने के साथ ही करोड़ पति बिज़नेस मैन भी थे। उनके बिजली के बल्ब बनाने से पहले कई बिजली के बल्ब बनाए जा चुके थे परंतु समस्या यह थी कि वे बल्ब प्रैक्टिकल नहीं थे। दूसरों के बल्ब ज्यादा समय तक जल नहीं पाते थे इसके अलावा दूसरे आविष्कार करने वाले यह भी नहीं समझ पाते थे की बिजली के बल्ब से किस तरह व्यवसायिक लाभ हो सकता है दूसरे शब्दों में दूसरे आविष्कार करने वाले यह नहीं जानते थे कि अपने आविष्कार से किस तरह पैसा कमाया जाए और थॉमस एडिसन यह जानते थे तो उन्होंने बिजली के पहले उपयोगी बल्ब का आविष्कार किया और वे यहां भी जानते थे कि इस बल्ब को बिजनेस में कैसे बदला जाए ? थॉमस एडिसन आविष्कारक होने के अलावा ए...